Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में यात्री की हार्टअटैक से मौत, 3 दिन में दूसरी घटना

Updated By Tek Raj
Published on: 20 मार्च 2023
IndiGo Flight Mumbai Bangkok

IndiGo Flight: बैंकॉक से मुंबई (Bangkok to Mumbai) के लिए इंडिगो के विमान (IndiGo Flight) में सफर कर रहे एक यात्री की रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बताया गया है कि उड़ान भरने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण फ्लाइट को म्यांमार की ओर डायवर्ट किया गया था।

बता दें कि दो दिन पहले भी इसी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के कारण पुणे में आपात लैंडिंग की गई थी। इस में मामले में भी यात्री की मौत हो गई थी।

फ्लाइट को म्यांमार के लिए डायवर्ट किया गया

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो की उड़ान 6E-57 ने स्थानीय समयानुसार शाम को 4 बजे बैंकॉक से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के करीब एक घंटे के बाद ही विमान में सवार एक यात्री की हालत बिगड़ गई।

बताया गया है कि यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। विमान के क्रू मेंमर्स ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी, जिसके बाद विमान को म्यांमार हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। यहां से करीब पांच घंटे बाद विमान ने फिर से उड़ान भरी।

यह भी पढ़ेंः

इससे पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं

केस 1:- 17 मार्च को रांची-पुणे इंडिगो फ्लाइट में भी एक 73 वर्षीय यात्री को कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ था। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पायलट को दी, जिसके बाद नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के साथ ही बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई है।

केस 2:- 16 मार्च को मुंबई से गोरखपुर स्पाइसजेट की फ्लाइट में भी एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। स्थानीय मीडियो रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई से उड़ान भरने के करीब 25 मिनट बाद ही उनकी मौत हो गई थी। उनके बेटे राजकुमार सिंह ने बताया कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि वे स्वस्थ थीं, लेकिन विमान में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

केस 3:- पिछले महीने 23 फरवरी को लंदन से भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां फ्लाइट से उतरते ही एक क्रू मेंमर बेहोश हो गई। इसके बाद कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ग्रेटा दिर्मिशा एयर अल्बानिया में केबिन क्रू कर्मचारी के तौर पर काम करती थीं। बताया गया है कि मौके पर उन्हें सीपीआर भी दिया गया था, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now