Prajasatta Side Scroll Menu

बम की सूचना पर पुलिस ने खाली कराया कोर्ट

Chandigarh Bomb Threat 1

Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ के जिला अदालत में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार दोपहर बाद जिला अदालत में बम होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अदालत परिसर को खाली करा दिया है। फिलहाल, सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर मौजूद है।

और पढ़िए –

बदमाशों ने पत्र लिखकर दी धमकी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदी में एक पत्र आया है, जिसमें लिखा है कि आज में दोपहर 1 बजे सेक्टर 43 और पंचकूला में बमबारी करूंगा। मेरी कार बमों से लदी हुई है, बाहर खड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  आजम और अब्दुल्ला को 2-2 साल की सजा, जानें पूरा मामला

सूचना के बाद सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला अदालत में बम है। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जिला अदालत भवन को खाली करा लिया गया है।

और पढ़िए –

पूरे इलाके में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस ने जब अपना ऑपरेशन शुरू किया तो कोर्ट में मौजूद लोगों को लगा कि पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मद्देनजर मॉक ड्रिल कर रही है। पुलिस ऑपरेशन सेल के कमांडो के साथ डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और रिजर्व फोर्स भी कोर्ट परिसर पहुंच चुके हैं। बम की तलाश के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Trending News in India Today: जानिए! भारत में आज कौन सी है टॉप ट्रेंडिंग खबरें...

चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कोर्ट के अंदर बम हो सकता है। इसके बाद व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सेक्टर-43 स्थित कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

और पढ़िए – 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now