Prajasatta Side Scroll Menu

बंगाल में स्टंटमैन ने दर्शकों पर चढ़ाई बाइक, देखें VIDEO

Bengal

Maut Ka Kuan: पश्चिम बंगाल (West Bengal) के आसनसोल में रविवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां सलानपुर में मेला चल रहा है। इसमें चल रहे मौत का कुआं शो (Maut Ka Kuan) में एक स्टंटमैन बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक महिलाओं, बच्चों समेत 9 दर्शकों पर चढ़ गई। सभी घायल हो गए।

वहीं स्टंटमैन कुएं में घिसटते हुए नीचे जमीन पर जा गिरा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आप भी देखिए VIDEO

इसे भी पढ़ें:  सोनिया गांधी ने केंद्र पर किया जोरदार हमला

मुक्ताई चांदी के मेले में हुआ हादसा

दरअसल, आसनसोल जिले के सलानपुर इलाके में मुक्ताई चांदी का सालाना मेला लगा हुआ है। मेले में घूमने आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन के हर झूला, मौत का कुआं समेत अन्य साधन मौजूद हैं। लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ मौत का कुआं शो देखने के लिए आ रही है।

छुट्टी की वजह से मेले में थी भीड़

रविवार की रात मेले में काफी भीड़ थी। मौत का कुआं शो चल रहा था। इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी। शो में एक बाइक स्टंटमैन कुएं के भीतर गोल-गोल दौड़ लगा रहे थे। तभी एक स्टंटमैन बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और वह कुएं में गिर गया। स्टंटमैन को मामूली चोट आई।

इसे भी पढ़ें:  कुलगाम के 10 साल के बच्चे मोमिन इशाक का कमाल

वहीं, बाइक सीधे दर्शकों पर चढ़ गई। इस हादसे में एक महिला, दो बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

लोगों ने कुएं में की जमकर तोड़फोड़

घटना के बाद मेले मे मौजूद लोगों ने गुस्से में आकर मौत के कुएं में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मुश्किल से हालात पर काबू पाया है।

अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now