Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बारामूला में पुलिस हिरासत से दो आतंकवादी फरार

Published on: 5 April 2023
Jammu Kashmir News

जम्मु कश्मीर से आसिफ सुहाफ की रिपोर्टः बारामूला में शराब की दुकान में बम विस्फोट मामले में शामिल दो आतंकवादी बुधवार सुबह पुलिस हिरासत से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को मई 2022 गिरफ्तार किया था। फरार दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे।। फरार आतंकवादियों की पहचान मारूफ नजीर सोलेह और शाहिद शौकत बाला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

इस मामले की गंभीरता और पुलिस की लापरवाही को देखते हुए एक्शन भी लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

यह खबर अपडेट की जा रही है।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now