Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बड़ी ख़बर! पंजाब में 36.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

बड़ी ख़बर! पंजाब में 36.9 किलोग्राम हेरोइन के साथ चार गिरफ्तार

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में 36.9 किलोग्राम वजन की हेरोइन के 35 पैकेट के साथ चार कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले जसपाल सिंह, सुखदेव सिंह,मनप्रीत सिंह और दयालविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने ड्रग तस्करी के मामले में मामले में शामिल दो कारें भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल राजस्थान से नशे की खेप की तस्करी में किया जाता था।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान से पंजाब में भारी मात्रा में हेरोइन की खेप आने की सूचना के बाद पुलिस ने लालो वाली गांव इलाके में एक अभियान चलाया, जहां चार व्यक्ति किसी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस टीम को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Trump Tariffs: अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने से ठप हुआ कालीन का कारोबार!

डीजीपी ने कहा कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने 24.295 किलोग्राम वजनी हेरोइन के 23 पैकेट बरामद किए, जिन्हें कार की खिड़कियों के बाड़े में छिपाकर रखा गया था। आरोपियों द्वारा बताए गए अन्य स्थान से 12 पैकेट हेरोइन का एक और हिस्सा बरामद किया गया, जिसका वजन 12.620 किलोग्राम था।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी राजस्थान से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे, जिसे ड्रोन के जरिए सीमा पार से गिराया गया था। मामले में शामिल और लोगों एवं खेप के पंजाब स्थित रिसीवर का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें:  GST Reforms: स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा तोहफा, GST में सुधार, रोजमर्रा के जरूरी सामान होंगे सस्ते
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now