Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बेंगलुरु की सॉफ्टवेयर कंपनी में लगी आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Bengaluru 1

नई दिल्ली: बेंगलुरु के येलहंका में एक एयरोड्रम के सामने मंगलवार को एक सॉफ्टवेयर कंपनी में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गई। आग इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी थी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला। दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि ऑफिस में धुआं भर गया। आसपास लोग एकत्र हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

इसे भी पढ़ें:  Bank Fraud: RBI की रिपोर्ट से हुआ खुलासा, ठगों ने बैंकों को लगाया इतने करोड़ का चूना...!

 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now