Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाई की हत्या कर शव के टुकड़ों को झील में फेंका, फिर बदल ली पहचान, 8 साल बाद..

हत्या, Murder in Mandi, Sirmour News

Crime News: कर्नाटक (Karnataka) के बंगलुरु (Bengaluru) में पुलिस ने एक आठ साल पहले हुए सनसनीखेज हत्याकांड (Crime News) का खुलासा किया है। कथित तौर पर एक महिला ने अपने भाई की हत्या के बाद उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर तीन बैगों में पैक करके झील में फेंक दिया। हालांकि युवक का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला का गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ष 2015 की है ये सनसनीखेज वारदात

जानकारी के मुताबिक मामला वर्ष 2015 का है। बंगलुरु पुलिस ने शनिवा को भाग्यश्री नाम की महिला और उनके लिव-इन पार्टनर शिवपुत्र को गिरफ्तार करके हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया। आठ साल पहले मारे गए शख्स की पहचान विजयपुरा जिले के लिंगराजू सिद्दप्पा पुजारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लिंगराजू को कथित तौर पर उसकी ही बहन ने मारा था।

इसे भी पढ़ें:  YSRCP MP का बेटा दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार

किराए के मकान में रहने लगे लड़की और प्रेमी

पुलिस ने बताया कि भाग्यश्री और शिवपुत्र विजयपुरा जिले में कॉलेज के दिनों से दोस्त थे। ये बात परिवार वालों को पता न चल जाए, इसलिए वे दोनों वर्ष 2015 में बेंगलुरु चले गए। यहां जिगनी इलाके के पास एक मोहल्ले में किराए के घर में साथ रहने लगे और जिगनी औद्योगिक क्षेत्र में काम करने लगे। कुछ समय बाद परिवार वालों को पता चला कि दोनों कहा रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  महंगाई की मार: सब्जियों के दाम आसमान पर, अगले 15 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं

भाई ने विरोध किया तो ऐसे कर दिया शांत

एक दिन भाग्यश्री का भाई लिंगराजू घर आया। जहां उसे पता चला कि शिवपुत्र और उसकी बहन के बीच अफेयर चल रहा है। लिंगाराजू ने इस पर आपत्ति जताई तो भाई-बहन के बीच विवाद हो गया। बताया गया है कि दोनों में मारपीट भी हुई थी। हाथापाई में शिवपुत्र और भाग्यश्री ने लिंगाराजू पर काबू पाने के लिए उसकी हत्या कर दी।

पहचान बदल कर नासिक में रह रहे थे दोनों 

हत्या के बाद दोनों ने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए। टुकड़ों को अलग-अलग बैग में पैक कर दिया। पुलिस ने दावा किया है कि लिंगाराजू के हाथों से भरा बैग एक मीट स्टॉल के पास छोड़ा था। जबकि दूसरे बैगों को पास की झील में फेंक दिया गया था। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दोनों नई पहचान बनाकर महाराष्ट्र के नासिक में रह रहे हैं। इस पर मामले की जांच कर रही एक टीम ने मौके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  Delhi High Court: केजरीवाल ने नया हलफनामा दायर कर हाईकोर्ट जज के बच्चों पर उठाए गंभीर सवाल, जस्टिस स्वर्ण कांता से बहस का 'विवादित' वीडियो हटाने का भी आदेश
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now