Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा ने एनपीपी से गठबंधन तोड़ा, सभी सीटों उतरेंगे उम्मीदवार

Amit Shah 1

Meghalaya: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को मेघालय के तुरा पहुंचे। यहां उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा ने नेशनल पीपुल्स पार्टी यानी एनपीपी के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। अब भाजपा विधानसभा की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। वहीं भाजपा ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसके खाते में महज 2 सीट आई थी। जबकि एनपीपी ने 20 सीटें हासिल की थी।

लेकिन भाजपा ने एनपीपी के साथ गठबंधन कर कांग्रेस को सत्ता से दूर कर दिया था। लेकिन इस चुनाव में भाजपा और एनपीपी अलग-अलग लड़ रही हैं।

शाह बोले- मेघालय में 50 साल से हो रहा भ्रष्टाचार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मेघालय में 50 साल से भ्रष्टाचार हो रहा है। देशभर में 2014-2023 तक मोदी जी के नेतृत्व में बहुत विकास हो रहा है। लेकिन दुख की बात है कि मेघालय में ये नहीं पहुंचा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि BJP को एक मजबूत पार्टी बनाए तो हम मेघालय में भ्रष्टाचार समाप्त कर देंगे।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी बोले- आदिवासी समाज के सामने अपनी चुनौतियां

पीएम-डिवाइन योजना का मिलेगा सबसे बड़ा लाभ

उन्होंने कहा कि यहां की राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण 2022-23 में 1849 करोड़ रुपए घाटा था ये इसलिए क्योंकि यहां पर भ्रष्टाचार होता है। आरबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मेघालय देश में सबसे धीमी गति से विकास कर रहा है। मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास के लिए 6,000 करोड़ रुपए के बजट के साथ पीएम-डिवाइन योजना शुरू की गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है तो पीएम-डिवाइन योजना का सबसे बड़ा लाभ हम मेघालय को देंगे।

हमने वादा किया है कि पूरे भारत में शिक्षा व्यवस्था को हम स्थानीय भाषा में करेंगे। भाजपा यहां प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर एजुकेशन के सभी कोर्सेस गारो भाषा में शुरू करेगी। बीते 8 वर्षों में मेघालय में नेशनल हाइवे के अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्रामीण सड़कें भी हमने बनाई हैं।

इसे भी पढ़ें:  एक साथ खेल रहे तीन बच्चे जिंदा जले, मरने वालों में सगे भाई-बहन

पीएम मोदी 51 बार नॉर्थ-ईस्ट आए

उन्होंने कहा कि 2014 की तुलना में मेघालय में आज 5 गुना ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का विस्तार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नॉर्थ-ईस्ट के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। पीएम मोदी आजादी के बाद एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो 51 बार नॉर्थ-ईस्ट आए हैं और यहां के विकास को आगे बढ़ाया है।

जनजातीय महिला को राष्ट्रपति बनाया

जनजातीय गौरव के लिए मोदी जी ने 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया, संग्रहालय बनाने का काम किया। इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार गरीब जनजातीय समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का काम भी भाजपा ने किया।

भाजपा ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

शुक्रवार को भाजपा ने मेघालय के लिए विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसमें आयुष्मान भारत के तहत प्रति परिवार वार्षिक बीमा कैप को 25 लाख से बढ़ाकर 210 लाख करने का ऐलान किया गया है। वहीं, 22,500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ मेघालय हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन पर काम करने की बात कही गई है। बता दें कि मेघालय में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Sultanpuri Accident: हादसे से पहले अंजलि और उसकी दोस्त निधि में हुआ था 'झगड़ा', देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: 

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now