Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bhiwani Killing Case: जुनैद और नासिर के परिवार वालों से मिले ओवैसी

Owaisi 2

Bhiwani Killing Case: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार की शाम राजस्थान में जुनैद और नासिर के परिवारीजनों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस दौरान ओवैसी ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

ओवैसी ने कहा कि जुनैद और नासिर को राजस्थान से हरियाणा ले जाया गया, लेकिन राजस्थान पुलिस ने क्या किया? राजस्थान की सरकार ने क्या किया? ओवैसी ने कहा कि नासिर और जुनैद शहीद हैं।

पूरी इंसानियत का कत्ल हुआ

ओवैसी ने कहा कि जुनैद-नासिर की पिछले दिनों हिंदुत्व शरपसंदों ने हत्या कर दी थी, आज मरहूम जुनैद के घर पहुंच कर हमने ताजियत पेश की और यकीन दिलाया कि इस नाजुक वक्त में एआईएमआईएम मरहूमीन के अहले खानदान के साथ खड़ी है। यह जुनैद और नासिर का कत्ल नहीं पूरी इंसानियत का कत्ल है। जिन्होंने दोनों को मारा उनकी नस्लों को अल्लाह देखेगा। तुमने इंसानियत का कत्ल किया है।

पीएम मोदी और खट्टर सरकार पर बोला हमला

ओवैसी ने पीएम मोदी और हरियाणा की खट्टर सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कब तक चुप रहेंगे। भाजपा सरकार ऐसे लोगों को क्यों इजाजत देती है कि वह बंदूक लेकर घूमें। क्योंकि ये लोग गौरक्षक के नाम पर रक्षा नहीं, बल्कि इंसानियत का कत्ल कर रहे हैं। हरियाण सरकार ऐसे लोगों का साथ दे रही है।

Bhiwani Killing Case, bajrang dal, bharatpur, bhiwani case, Bhiwani Deaths, Bhiwani Killing, bolero vehicle, gau rakshak, Haryana monu masesar, Rajasthan, Rajasthan Police, Pm Modi, AIMIM, Asaduddin Owaisi, Junaid Nasir Families
शव गुरुवार सुबह भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले।

जली बोलेरो में मिले जुनैद और नसीर के कंकाल

राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी नसीर (25) और जुनैद उर्फ ​​जूना (35) का 15 फरवरी को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और उनके शव 16 फरवरी की सुबह भिवानी के लोहारू में एक जली हुई कार में मिले।

पुलिस ने कहा कि जुनैद का गोवंश तस्करी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मामले दर्ज हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री जाहिदा खान ने घोषणा की कि मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से मुआवजे के रूप में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now