Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bihar: सीतामढ़ी में पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जाम खुलवाने पहुंचे जवानों ने भागकर बचाई जान, देखें VIDEO

Sitamarhi 1

Bihar: बिहार के सीतामढ़ी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जाम हटवाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भीड़ ने लाठी-डंडे लेकर पुलिस और उनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया। रुख देखते हुए पुलिस को उल्टे पांव भागना पड़ा है। पुलिस पर हमले का वीडियो सामने आया है।

तीन दिन बाद सामने आया वीडियो

यह पूरा मामला शनिवार को पुपरी थाना क्षेत्र के भिट्टा गांव का है। गुरुवार की रात छत पर सो रहे महेश सहनी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह परिजन छत पर गए तो उसे मृत पाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शनिवार को शव परिजनों को सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  Vice Presidential Election: सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति, चुनाव में मिले 452 वोट

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

ग्रामीणों ने हत्या होने की बात कहते हुए जाम लगा दिया। लोग महेश की भाभी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। परिवार का कहना है कि देवर-भाभी में प्रेम प्रसंग था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सभी आरोपित महिला की गिरफ्तारी पर अड़े थे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के किसान दिल्ली में अनुराग ठाकुर व कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिले, समस्याओं से कराया अवगत

इस पर और फोर्स बुला ली गई। यह देख ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया।

10 महिलाओं समेत 25 गिरफ्तार

ग्रामीणों ने पुलिस वैन में तोड़फोड़ की। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर कभी गाड़ी बैक कर रहा है तो आगे ले जा रहा है। भीड़ गाड़ी पर हमला करते हुए दिख रही है।

इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घाायल हुए हैं। पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 25 को गिरफ्तार किया है। वहीं 54 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: 

इसे भी पढ़ें:  नई ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए-हिमाचल में क्या रहेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now