Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार से लेकर दिल्ली तक मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

Updated By Tek Raj
Published on: 30 मार्च 2023
Ram Navami 2023

Ram Navami 2023: देशभर में आज रामनवमी की धूम है। इस मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या से लेकर देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। गुरुवार सुबह से ही मंदिरों के बाहर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलला के अस्थाई मंदिर में जन्मोत्सव मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।रामलला के परिसर को देसी और विदेशी फूलों से सजाया गया है। भगवान राम के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। इसके अलावा दिल्ली के छतरपुर मंदिर में भी श्रद्धालुओं का पहंचना जारी है।

पटना के महावीर मंदिर में जुटी भीड़

बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक महावीर मंदिर में भी सुबह करीब चार बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इस मंदिर में हर साल हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। शाम को मंदिर से झांकी भी निकाली जाती है।

मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है। भगवान राम और रावण के बीच युद्ध की कहानी को नवरात्रि से जोड़कर देखा जाता है।

कहा जाता है कि माता सीता को श्रीलंका से वापस लाने के लिए जब मर्यादा पुरुषोत्तम राम युद्ध लड़ रहे थे तब उन्होंने देवी दुर्गा का अनुष्ठान किया था, जो पूरे 9 दिनों तक चला था। मां दुर्गा ने भगवान श्रीराम को जीत का आशीर्वाद दिया था। इसके बाद पूजा के 10वें भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर विजय हासिल की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now