Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ब्रेकिंग न्यूज़! छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 10 जवानो सहित 1 ड्राइवर शहीद

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED विस्फोट में 10 जवान शहीद; 1 ड्राइवर की भी जान गई

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार को नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर जिला रिजर्व गार्ड्स की गाड़ी को उड़ा दिया। इसमें 10 जवानों समेत 11 शहीद हुए। 11वां शख्स सिविलियन ड्राइवर था। 2021 के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा नक्सली हमला है।

जानकारी के अनुसार अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। जहां अभियान के बाद वापसी के दौरान माओवादियों ने अरनपुर मार्ग पर आईईडी विस्फोट किया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now