Prajasatta Side Scroll Menu

चंबल नदी में दर्दनाक हादसाः कैला देवी दर्शन करने जा रहे शिवपुरी के 8 श्रदालु बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tragic Accident In Chambal River

मुरैना से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश के शिवपुरी से राजस्थान के कैला देवी दर्शन करने जा रहे 8 श्रद्धालु चंबल नदी में डूब गए। जिनमें से 4 के शव मिले हैं। ये घटना मुरैना, श्योपुर और राजस्थान बॉर्डर के बीच हुई। एसडीआरएफ टीम स्थानीय गोताखोर बोट के जरिए लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। राजस्थान का पुलिस- प्रशासन भी मौके पर है।

पैदल ही पार कर रहे थे नदी

दरअसल, शिवपुरी जिले के चिलावद गांव से 17 श्रद्धालुओं का जत्था कैला देवी के दर्शन के लिए जा रहा था। सभी पैदल ही चंबल नदी पार कर रहे थे। सभी ने हाथ पकड़कर चैन बनाई थी। नदी में पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था अचानक गहरे पानी में बहने लगे तभी बचने की जद्दोजहद में 8 श्रद्धालु बह गए। जिसमें 4 के शव बरामद हो गए हैं बाकी 4 की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का दौरा टला, अब 4 अगस्त को करेंगे क्षतिग्रस्त फोरलेन सड़क का निरीक्षण

सीएम शिवराज ने हादसे पर जताया दुख

इस हादसे पर सीएम शिवराज ने दुख जताते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जाए। रेस्क्यू और आवश्यक मदद की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय सीएमओ कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  ससंद के बजट सत्र का आज 7वां दिन
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now