Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

CM का दावा- आएगी भाजपा की सुनामी

Manik Saha

Tripura Assembly Elections: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा ने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 60 में से 36 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। माणिक साहा ने 2018 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार बेहतर प्रदर्शन का दावा किया है। बता दें कि 16 फरवरी को राज्य में वोटिंग होगी जबकि 2 मार्च को नतीजे आएंगे।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए त्रिपुरा के CM ने कहा कि भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार किया है। राज्य में रेलवे, वायुमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्गों और इंटरनेट कनेक्टिविटी में बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बेहतर कामों को देखते हुए इस बार राज्य (Tripura Assembly Elections) में भाजपा की सुनामी आएगी।

इसे भी पढ़ें:  सांसदी जाने के बाद पहली बार राहुल गांधी ने वायनाड में किया रोड शो, साथ में प्रियंका गांधी मौजूद

माणिक साहा ने कहा कि 2018 में हमें 36 सीटें मिली थीं और हमारे गठबंधन सहयोगी आईपीएफटी (इंडिजिनस पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) को 8 सीटें मिली थीं। उन्होंने कहा कि इस बार हमें 36 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। बता दें कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए चुनाव 16 फरवरी को होंगे।

2018 में लेफ्ट पार्टी को हराकर भाजपा ने बनाया था रिकॉर्ड

भाजपा ने 2018 के चुनाव में लेफ्ट पार्टी को उसके गढ़ में हराकर एक रिकॉर्ड बनाया था। कांग्रेस और लेफ्ट पार्टी के बीच इस बार विधानसभा चुनाव से पहले हुए समझौते पर भी माणिक साहा ने बात की। साहा ने कहा कि जनता के भरोसे के सामने कोई अंकगणित काम नहीं करता।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: लापता जवान की 5 साल की बेटी ने की अपील- नक्सल अंकल प्लीज मेरे पापा को छोड़ दो

सीएम ने कहा कि वे (विपक्ष) पारंपरिक राजनीति कर रहे हैं। पीएम मोदी ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी आईपीएफटी पांच सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

CM ने विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। साहा ने कहा कि 29 राज्यों में NCB के आंकड़ों के अनुसार त्रिपुरा अपराध में नीचे से पांचवें स्थान पर है। हत्या, डकैती, राजनीतिक हिंसा, चोरी, छेड़खानी जैसे कई विषयों में अपराध दर में कमी आई है। राज्य में अपराध दर में कमी आई है और यह एक बड़ा बदलाव है।’

इसे भी पढ़ें:  हाई कोर्ट से मलयालम फिल्म अभिनेता उन्नी मुकुंदन को झटका, यौन उत्पीड़न केस में लगी रोक हटी

उन्होंने कहा, “कम्युनिस्टों ने यहां इतने सालों तक शासन किया। शासन के दौरान कम्यूनिस्ट कहते रहे कि केंद्र (विकास के लिए सहायता) नहीं दे रहा है, लेकिन पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद यहां रेलवे, हवाई मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और इंटरनेट कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने ये भी कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now