Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दक्षिण अफ्रीका से कूनो पार्क आएंगे 12 चीते

Kuno National Park

Today Headlines, 18 Feb 2023: दक्षिण अफ्रीका से आज 12 चीते भारत पहुंच रहे हैं। इनमें 7 नर और 5 मादा हैं। सभी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।

चीतों को लाने के लिए C-17 ग्लोबमास्टर दक्षिण अफ्रीका भेजा गया था। इससे पहले पीएम मोदी ने पिछले साल सितंबर में अपने बर्थडे पर 8 चीतों को कूनो पार्क में छोड़ा था। तो आइए जानते हैं और क्या-क्या खास खबरें हैं…

आज की बड़ी खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को मेघालय के तुरा में रैली को संबोधित करने जा सकते हैं। यहां 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। नतीजे 2 मार्च को आएंगे।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 फरवरी को तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगी। वे यहां दो दिन रहेंगी। राष्ट्रपति भगवान मीनाक्षी अम्मन के दर्शन के लिए मदुरै जाएंगी।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 फरवरी को धरियावद, सिरोही और जोधपुर के दौरे पर रहेंगे।
  • दक्षिण अफ्रीका से 7 नर और 5 मादा सहित 12 चीते भारत पहुंचेंगे। इन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।
  • पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला शनिवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। वे भाजपा में बीते 30 साल से थे।
  • छत्तीसगढ़ के रायपुर में 18 फरवरी को सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग यानी सीसीएल 2023 का आगाज होगा। इस दौरान बॉलीवुड के कई नामचीन एक्टर मौजूद रहेंगे।
इसे भी पढ़ें:  फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में आए 444 नए केस

आज का इतिहास

18 फरवरी 1930 को अमेरिकी वैज्ञानिक क्लाइड टॉमबा ने प्लूटो ग्रह की खोज की थी। इसका नाम प्लूटो कैसे पड़ा? यह बड़ा दिलचस्प है। इस ग्रह का नाम रखने के लिए आवेदन मांगे गए थे। तब 11वीं में पढ़ने वाली एक लड़की ने यह नाम प्लूटो सुझाया था।

इसे भी पढ़ें:  Rahul Gandhi On Naravane Book: अमेजन पर उपलब्ध, राहुल बोले- नरवणे या पेंगुइन, कौन बोल रहा झूठ?

उसका कहना था कि रोम में अंधेरे के देवता को प्लूटो कहते हैं और इस ग्रह पर भी हमेशा अंधेरा रहता है, इसलिए इसका नाम प्लूटो रखा जाए। बता दें कि प्लूटो ग्रहों के परिवार में शामिल नहीं है। इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 248 साल लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें:

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now