Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Delhi MCD Mayor Election 2023 LIVE Updates: मेयर का चुनाव आज

Delhi MCD Mayor Election

Delhi MCD Mayor Election 2023 LIVE Updates: दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए आज वोटिंग होगी। मेयर डिप्टी मेयर के अलावा स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए भी वोटिंग होगी। बता दें कि इससे पहले मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए तीन बैठकें हो चुकी हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के म्यूनिसिपल हाउस बुलाने की सिफारिश को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मंजूरी दी थी। इससे पहले आप और भाजपा सदस्यों के बीच मतभेदों के बाद हुए हंगामे के कारण नगर निगम सदन तीन बार ठप रहा। सदन की बैठक इससे पहले 6 जनवरी, 25 जनवरी, 6 फरवरी को बुलाई गई थी। दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव 2023 पर लाइव अपडेट के लिए पर बने रहें।

Delhi MCD Mayor Election 2023 LIVE Updates…

पहले मेयर के लिए होगी वोटिंग

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर का चुनाव पहले कराया जाएगा। साथ ही कहा था कि मनोनीत सदस्य मेयर चुनाव के लिए वोटिंग नहीं कर सकेंगे। दिल्ली नगर निगम की बैठक सुबह 11 बजे होगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के एक आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की सिफारिश के अनुसार, मैं मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार, 22 फरवरी, 2023 को सुबह 11 बजे दिल्ली नगर निगम की बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी देता हूं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now