Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

देश का पहला अचंभा! ट्रांसजेंडर लड़का बनेगा मां

Kerala Trans Couple

Kerala Trans Couple: केरल में देश का पहला ऐसा मामला सामने आया है जिसमें लड़की से लड़का बना एक ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हुआ है। मामला राज्य के कोझिकोड का है। ट्रांसजेंडर कपल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। ट्रांस कपल का प्रेग्नेंसी वाला फोटोशूट वायरल हो रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में जाहद बेबी बम्प के साथ प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं। जाहद और जिया पावल पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिया पावल पेशे से डांसर हैं। जिया का जन्म पुरुष के रूप में हुआ था जिसके बाद जेंडर चेंज कराकर वो महिला बन गई। जहाद का जन्म लड़की के रूप में हुआ था और जेंडर चेंज कराकर जाहद लड़का बन गया।

और पढ़िए –

Kerala trans couple

सोशल मीडिया पोस्ट पर जाहद और जिया ने क्या लिखा?

सोशल मीडिया पोस्ट पर मलयालम में लिखी गई कहानी के मुताबिक, जाहद ने कहा कि मैं मां बनने के मेरे सपने और जिया के पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। जाहद ने कहा कि मैं आठ महीने का प्रेग्नेंट हूं। मैं जन्म से या शरीर से एक महिला नहीं था, लेकिन मेरा सपना था कि मुझे कोई ‘मां’ कहे।

Kerala trans couple

बोले- हम सामान्य परिवार की तरह बच्चा चाहते थे

जाहद और जिया ने बताया कि तीन साल पहले जब हमने साथ रहना शुरू किया तब हमने आपस में बात की और तय किया कि हमारी कहानी अन्य ट्रांसजेंडर्स से अलग होनी चाहिए। हम सामान्य परिवार की तरह बच्चा चाहते थे। हमने इस बारे में बात की और जानकारी जुटाई फिर इस नतीजे पर पहुंचे कि दोनों मिलकर अपने सपने को साकार करेंगे।

और पढ़िए –

Kerala trans couple

किसी बच्चे को गोद लेकर सपना पूरा कर सकते थे?

जानकारी के मुताबिक, ट्रांसजेंडर कपल ने पहले बच्चा गोद लेकर अपने मां और पिता बनने की योजना बनाई थी लेकिन इस प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियां थीं जिसके कारण उन्होंने इस योजना को पीछे छोड़ दिया और फिर जाहद ने मां बनने के लिए डॉक्टरों से संपर्क किया।

Kerala trans couple

परिवार और डॉक्टर्स को सपोर्ट के लिए दिया धन्यवाद

ट्रांसजेंडर कपल ने अपने सपने को पूरा होता देख काफी खुश हैं। दोनों ने इस फैसले के पीछे अपने परिवार और डॉक्टरों के सपोर्ट को महत्वपूर्ण बताया है। जाहद और जिया के मुताबिक, बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट मिल्क बैंक से दूध मिलने की उम्मीद है।

Kerala trans couple

यूजर्स बोले- भगवान तुम्हारे साथ है, खुश रहो

जाहद और जिया के सोशल मीडिया पोस्ट पर यूजर्स मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्रांस कपल को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा- बधाई! ये सबसे खूबसूरत चीज है। सच्चे प्यार की कोई सीमा नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि समाज के नियमों को तोड़ने के लिए शुक्रिया। आपका बच्चा स्वस्थ हो, बहुत शुभकामनाएं।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now