Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills Kullu Dussehra 2026 Celebration

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 9355 नए मममले, 24 की मौत

अब COVISELF से 15 मिनट में खुद से कर लें कोरोना टेस्ट,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश में पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामलों तेजी देखी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 10 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। हालांकि बीच-बीच में दैनिक मामले में कभी कभार गिरावट भी देखने को मिलती है।

जानकारी अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 9355 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से 24 लोगों की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 9629 नए केस सामने आए थे जबकि 19 लोगों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए दैनिक मामले में 274 की गिरावट दर्ज की गई है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now