Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश नम आंखों से अपने वीर सपूतों को दे रहा है श्रद्धांजलि

Pulwama Terror Attack Anniversary

Pulwama Attack Anniversary: आज 14 फरवरी है और आज पुलवामा हमले की चौथी बरसी है। आज ही दिन 14 फरवरी 2019 को करीब सवा तीन बजे एक आतंकी घटना ने देश को झकझोर दिया था। आतंकियों ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर सीआरपीएफ का काफिला पर हमला कर दिया था। काफिले में अधिकतर बसें थीं जिनमें जवान बैठे थे। जैसे ही यह काफिला पुलवामा पहुंचा, तभी दूसरी तरफ से एक कार आई और काफिले की एक बस में टक्‍कर मार दी। कार में भारी मात्रा में विस्‍फोटक रखा था। टक्कर होते ही बड़ा विस्फोट हुआ और इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए।

पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जांबाजों को श्रद्धांजलि ने देने के लिए देशभर में सभा का आयोजन किया गया है। हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों के बलिदान को याद किया है।

 

इसे भी पढ़ें:  स्टालिन ने The Elephant Whisperers के बोमन और बेली को किया सम्मानित

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है।

पुलवामा आतंकी हमला भारत में हुए बड़े आतंकी हमलों में से एक है। हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। भारत ने पुलवामा हमले का बदले का जवाब बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में दिया। भारत ने पीओके में घुसकर एयर स्ट्राइक की और पाक आतंकियों के अड्डों को तबाह किया।

इसे भी पढ़ें:  मेयर चुनाव से पहले हंगामा, AAP और BJP के पार्षद आपस में भिड़े

इसको लेकर आज घाटी मे अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक कई आतंकी संगठन साथ जुड़ गए हैं। जिसमें जैशे मुहम्मद, लश्करे तैयबा, हिज्बुल मुजाहिदीन और अल बदर भी शामिल हैं। जो पुलवामा हमले की चौथीवीं बरसी पर आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now