Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

Bageshwar Dham 1

Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के गढ़ा में शादी समारोह के दौरान फायरिंग और हंगामा करने के आरोप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर केस दर्ज हुआ है। इस पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

देश में संविधान, हर विषय हमसे न जोड़ें

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि अभी अभी सोशल मीडिया के माध्यम से शालिग्राम जी का विषय हमारे संज्ञान में आया है। देखो हम गलत के साथ नहीं हैं। कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ इसकी जांच करे। हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए। हम अपने मार्ग में सनातन, हिंदुत्व और बालाजी की सेवा में लगे हुए हैं। इसलिए कृपा करके हर विषय को हमसे न जोड़ें। इस देश में संविधान है। जो जैसा करेगा सो वैसा भरेगा।

11 फरवरी का है मामला

दरअसल, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम है। इस धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने 11 फरवरी को गढ़ा में एक शादी समारोह में हंगामा कर दिया था। उसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें वह मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने कुछ लोगों को गाली दे रहा है।

लोग बोले- नशे में था महराज का भाई

लोगों का कहना है कि बारात गढ़ा गांव आयी थी। जहां लड़की पक्ष ने स्वागत का इंतजाम नहीं किया था। ऐसे में सीधा खाना खिलाने लगे, कुछ लोग खाना खा चुके थे फिर हम लोग भी खाना खाने लगे। तभी शालिग्राम सामने से आकर गंदी गंदी गाली देने लगा और मारपीट भी करने लगा।

लोगों का कहना है कि उस दौरान शालिग्राम शराब के नशे में था। उसने बारातियों के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की है। लोगों ने कहा कि मुख्य विवाद राई में नाचने को लेकर शुरू हुआ था। किसने राई करवाई है जिसमें शालिग्राम ने गाली गलौच शुरू कर दी और मारपीट का भी आरोप लग रहा है।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

इस संबंध में बमीठा पुलिस ने शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now