Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दिल्ली में पहली बार AAP का मेयर, जानिए कौन हैं शैली ओबेरॉय?

Shelly Oberoi

Delhi Mayor Election: दिल्ली एमसीडी मेयर के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। दिल्ली में पहली बार आम आदमी पार्टी ने मेयर पद पर जीत हासिल की है। आप पार्षद शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता। शैली ओबरॉय को 150 और भाजपा की रेखा गुप्ता 116 वोट मिले हैं। वहीं, 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

मेयर के लिए AAP की शैली ओबेरॉय और BJP की रेखा गुप्ता के बीच मुकाबला था। तीसरी कैंडिडेट के तौर पर AAP की आशु ठाकुर भी मैदान में थीं। दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला। AAP ने 15 साल से एमसीडी की जड़ों में जमी बीजेपी को उखाड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें:  ‘आपने जेब काटने की सुपारी ली है…’, दवाओं की कीमत पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का केंद्र पर कटाक्ष, हेल्थ मिनिस्टर मंडाविया ने किया पलटवार

कौन हैं दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय?

शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा में आने वाले वॉर्ड नंबर 86 से पार्षद चुनी गई हैं। पीएचडी कर चुकीं शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हुआ करती थीं। शैली ओबेरॉय ने 27 अप्रैल को ट्वीट की थी। उन्होंने कैप्शन लिखा कि इग्नू में आयोजित 35वें दीक्षांत समारोह में उन्हें PhD की डिग्री मिली। शैली ओबेरॉय  2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं।

इसे भी पढ़ें:  14 विपक्षी दलों की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

शैली ओबेरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबराय है। शैली दो बहन और एक भाई है, बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबराय है। उनकी पढ़ाई लिखाई दिल्ली और हिमाचल से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम तो हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now