Prajasatta Side Scroll Menu

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, तीन की मौत

Rajasthan Road Accident

Rajasthan Road Accident: अलवर जिले में शुक्रवार दोपहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में युवक, उसकी मां और मौसी शामिल हैं। वहीं, इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज अलवर जिला अस्पताल में चल रहा है।

हरियाणा का रहने वाला था परिवार

हरियाणा के पलवल में रहने वाले दो भाइयों का परिवार शुक्रवार को जयपुर में भात के कार्यक्रम में जा रहा था। कुल 9 सदस्य कार में सवार थे। ये सभी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जा रहे थे। यह एक्सप्रेस-वे अभी चालू नहीं हुआ है। इसके चलते बिना अनुमति इस पर चढ़ने की मनाही है।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में आज मनाया जा रहा है जन्माष्टमी का पावन त्योहार

पिनान गांव के पास फटा टायर

जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के रैणी-राजगढ़ के पास पिनान गांव में कार का पहिया अचानक फट गया। इससे कार पलट गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां 35 साल की मंजू, उनकी 32 साल की बहन रेखा गुर्जर और मंजू का 14 साल के बेटे मन्नू को मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी ने वाराणसी में Ganga Vilas Cruise को दिखाई हरी झंडी

पुलिस का कहना है कि यह हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ है। घायलों में दीक्षा, कल्पना, अंशु, बलराज, मानव और देवेंद्र शामिल हैं। अंशु और बलराज की हालत गंभीर बताई गई है।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now