Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर बना मुंबई

Mumbai Pollution

Mumbai Pollution: मुंबईकर्स के लिए एक बुरी खबर है। स्विस एयर ट्रैकिंग इंडेक्स IQAir (रियल टाइम इंटरनेशनल एयर क्वालिटी मॉनिटर) के मुताबिक मुंबई दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर था। मुंबई ने 29 जनवरी से 8 फरवरी के बीच ये स्थान बरकार रखा था।

जानकारी के मुताबिक, 29 जनवरी को IQAir रैंकिंग में मुंबई 10वें स्थान पर था। इसके बाद 2 और 8 फरवरी को मुंबई दूसरे स्थान पर आ गया। 13 फरवरी को एयर क्वालिटी के मामले में मुंबई (Mumbai Pollution) दुनिया में सबसे प्रदूषित शहरों में तीसरे नंबर पर आ गया। मुंबई ने प्रदूषण के मामले में भारत के सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कमेटी को रिपोर्ट सौंपने की ताकत,फैसला लेने का अधिकार नहीं

प्रदूषण बढ़ने के लिए ये कारण हैं जिम्मेदार

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन सर्दी के सीजन की तुलना में नवंबर से लेकर जनवरी में मुंबई में एयर क्वालिटी खराब और बहुत खराब कैटेगरी में थी। स्पेशलिष्ट का कहना है कि मुंबई में प्रदूषण बढ़ने के कारणों के लिए वाहनों, सड़कों और निर्माण गतिविधियों से लगातार निकलने वाली धूल और धुआं है।

इसे भी पढ़ें:  Electoral Bond: सुप्रीम कोर्ट की SBI को फटकार- इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल को लेकर सेलेक्टिव न बने

NEERI और IIT-B के 2020 के रिसर्च के मुताबिक, सड़क या निर्माण स्थलों से निकलने वाले धूल मुंबई की हवा में पार्टिकुलेट मैटर की बढ़ोतरी का कारण है। इसके बाद इंडस्ट्रियल और बिजली यूनिट, हवाई अड्डे और कचरे का ढेर प्रदूषण के लिए जिम्मेदार है।

प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

स्पेशलिस्ट के मुताबिक, प्रदूषण से बचने के लिए घर से निकलते समय मास्क जरूर लगाना चाहिए। साथ ही जब भी बिहार से घर पहुंचे तो साफ पानी या फिर साबून से हाथ और चेहरा जरूर साफ करें। संभव हो तो अपने घर के आसपास हरियाली का ख्याल रखें, पेड़-पौधे लगाएं। साथ ही अपने प्रतिदिन के खाने में विटामिन सी को भी प्रचुर मात्रा में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें:  भारत जोड़ो के बाद विपक्ष को जोड़ने निकले राहुल गांधी
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now