Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एकनाथ शिंदे गुट को संसद कार्यालय भी मिला

Eknath Shinde 5

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके गुट को एक और झटका लगा है। शिवसेना पार्टी के नाम और सिंबल के बाद एकनाथ शिंदे गुट को संसद कार्यालय भी सौंप दिया गया है। बता दें कि पिछले शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) की ओर से ‘शिवसेना’ पार्टी के नाम और सिंबल ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एकनाथ शिंदे गुट के संसदीय दल के नेता राहुल शेवाले के एक पत्र के जवाब में लोकसभा सचिवालय ने संसद में पार्टी कार्यालय को एकनाथ गुट को सौंपे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “संसद भवन में कमरा नंबर 128 शिवसेना संसदीय दल के कार्यालय के लिए आवंटित किया गया है।”

उद्धव गुट की याचिका पर बुधवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली उद्धव ठाकरे की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली पीठ ने 22 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।

सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट से बुधवार को याचिका पर सुनवाई करने का आग्रह किया, यह कहते हुए कि अगर चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती नहीं दी गई, तो प्रतिद्वंद्वी गुट पार्टी के बैंक खातों सहित अन्य चीजों को अपने कब्जे में ले लेगा।

CJI चंद्रचूड़ ने कहा, ‘इससे ​​संविधान पीठ की सुनवाई बाधित नहीं होगी क्योंकि तीन जज उनका इंतजार कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि बुधवार को चुनाव आयोग के फैसले पर चुनौती वाली याचिका पर सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि वह पहले मामले को पढ़ेगा।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now