Prajasatta Side Scroll Menu

एस. जयशंकर से मिली कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

नई दिल्ली: कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई। दरअसल, कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई।

द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया

बताया जा रहा है कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। वार्ता में दोनों ने चीन की बढ़ती सैन्य ताकत, भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग आदि कई मुद्दो पर चर्चा की। इससे पहले पिछले साल कनाडा इंडो-पैसिफिक के लिए एक व्यापक रणनीति पेश की गई थी।

 ओटावा और दिल्ली एक-दूसरे से आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर करेगा ध्यान केंद्रित

गौरतलब है कि कनाडा की इंडो-पैसिफिक रणनीति ने भारत को इस क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में दर्शाया है। इससे पहले कहा गया था कि कनाड़ा का ओटावा और नई दिल्ली के साथ आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। जिसमें बड़े पैमाने पर व्यापार और निवेश के साथ-साथ लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण पर सहयोग शामिल है।

इसे भी पढ़ें:  National News: डबल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा इस खतरनाक बीमारी का खतरा..!

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now