Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एशिया के सबसे बड़े एयरो शो का PM मोदी ने किया उद्घाटन

Published on: 13 February 2023
Aero India Show 2023 Live 5

Aero India Show Live: पीएम मोदी ने बेंगलुरु के येलहांका एयरफोर्स स्टेशन में 17 फरवरी तक चलने वाले एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन कर दिया है। पीएम की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े एयर शो का यह 14वां संस्करण है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयर चीफ मार्शल वीर राम चौधरी और रक्षा राज्य मंत्री भी मौजूद रहे। एयर शो की थीम  ‘रनवे टू ए बिलियन अपॉर्च्युनिटीज’ है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस शो में दर्शक भी शामिल हो रहे हैं।

इस मौके पर पीएम ने संबोधित करते हुए कहा कि एयरो इंडिया का यह आयोजन भारत के बढ़ते हुए सामर्थ्य का उदाहरण है। इसमें दुनिया की करीब 100 देशों की मौजूदगी होना दिखाता है कि भारत पर पूरे विश्व का विश्वास कितना बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश के एग्जिबिटर इसमें अपनी भागीदारी कर रहे हैं। इसने अब तक अपने सारे रिकोर्ड तोड़ दिए हैं। इसमें भारतीय MSME भी हैं, स्वदेशी स्टार्ट अप भी है और दुनिया की जानी मानी कंपनी भी है।

इस एयरो इंडिया 2023 का उद्देश्य स्वदेशी टेक्नाॅलोजी का प्रदर्शन करना और विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी कर टेक्नोलाॅजी का आदान प्रदान करना है। पीएम ने रक्षा क्षेत्र के बारे में कहा कि रक्षा एक एसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।

आत्मनिर्भरता पर बनी लघु फिल्म का किया जाएगा प्रदर्शन

कार्यक्रम में पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की एक झलक देखने को मिलेगी। आत्मनिर्भर भारत अभियान पर बनी लघु फिल्म में प्रधानमंत्री के मेक फाॅर द वर्ल्ड मिशन के तहत भारत की रक्षा क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ-साथ भविष्य की टेक्नोलाॅजी को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

इस बार के एयरो इंडिया शो 2023 में 80 से ज्यादा देशों की भागीदारी देखी जाएगी। इसमें लगभग 30 देशों के रक्षा मंत्री और रक्षा उत्पाद से जुडे़ लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस शो में 800 से ज्यादा कंपनियां शिरकत करेगी।

देखें एयरो इंडिया शो की फोटोज

Aero India Show 2023 Live 1

Aero India Show 2023 Live 2

Aero India Show 2023 Live 3

Aero India Show 2023 Live 4

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now