Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

IIT मंडी के निदेशक के विवादित वीडियो पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Published on: 8 September 2023
IIT मंडी के निदेशक के विवादित वीडियो पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
IIT मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा के सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा के बयान पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने वास्तव में दिखाया है कि वह इस पद पर रहने के लायक नहीं हैं और वह जितने लंबे समय तक रहेंगे, उतना ही वह वैज्ञानिक सोच की भावना को नुकसान पहुंचाएंंगे।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि विज्ञान और आध्यात्मिकता एक बात है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों द्वारा पेश किए गए विज्ञान और बकवास सिद्धांत बिल्कुल अलग हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एक प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का बयान चौंकाने वाला है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी की जानकारी हमारे पूर्वजों को थी। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि जलवायु में कोई बदलाव नहीं आया है, जबकि हमारे यहां हुआ है।

एक वरिष्ठ मंत्री ने न्यूटन और आइंस्टीन को भ्रमित किया, जबकि दूसरे ने डार्विन को पाठ्यपुस्तकों से बाहर करने को सही ठहराया। अब एक प्रतिष्ठित संस्थान के निदेशक का यह चौंकाने वाला बयान है। उन्होंने वास्तव में दिखा दिया है कि वह इस पद पर बने रहने के लायक नहीं हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि वह जितने लंबे समय तक रहेंगे, वैज्ञानिक भावना को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचाएंगे। विज्ञान और आध्यात्मिकता एक बात है, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों द्वारा पेश किया जाने वाला विज्ञान और मूर्खतापूर्ण सिद्धांत बिल्कुल दूसरी बात है।

उनकी यह टिप्पणी IIT मंडी निदेशक के उस बयान के एक दिन बात आई है, जब उन्होंने छात्रों से मांस न खाने का संकल्प लेने के लिए कहा था और दावा किया था कि हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं जानवरों पर क्रूरता के कारण हो रही हैं। बेहरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IIT मंडी के निदेशक के विवादित वीडियो पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now