Prajasatta Side Scroll Menu

गुजरात में भारतीय जल क्षेत्र में पाकिस्तानी नाव से 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

गुजरात में भारतीय जल क्षेत्र में पाकिस्तानी नाव से 200 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते को बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधी संयुक्त दस्ते आज सुबह भारतीय जल क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा है। भारतीय जल सीमा के अंदर 6 मील, लगभग 9 किलोमीटर, घुसपैठ की थी।


तलाशी के दौरान पाकिस्तानी नाव ने 200 करोड़ रुपये मूल्य के 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई है। पाकिस्तानी नाव को गुजरात के जखाऊ तट से 33 समुद्री मील दूर भारतीय तटरक्षक बल की दो तेज आक्रमण नौकाओं द्वारा पकड़ा गया था। बोट के पाकिस्तानी चालक दल और बोट को आगे की जांच व कार्रवाई के लिए जाखू लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  राष्ट्रपति का संदेश, बोलीं-भारत निरक्षर राष्ट्र से आगे बढ़ा
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now