Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन बरामद

PUnjab 1

नई दिल्ली: पाकिस्तान के गुरदासपुर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। इसके साथ ही जवानों के हाथ संदिग्ध हेरोइन लगा है। बीएसएफ ने एक बयान में कहा, “लगभग 9:15 बजे, ZLP पार्टी ने सीमा पर बाड़ और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बीच सफलतापूर्वक एक ड्रोन और हेरोइन की संदिग्ध सामग्री बरामद की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पाक की ओर से आया ड्रोन चीन का बना हुआ है जो 9 किलो का समान उठाकर उड़ सकता है। एक बार फिर बीएसएफ के अलर्ट जवानों ने स्मगलर के नापाक इरादों को विफल कर दिया। यह बरामदगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ मुठभेड़ के बाद बीएसएफ द्वारा हेरोइन के 20 पैकेट और हथियारों और गोला-बारूद की खेप जब्त किए जाने के एक दिन बाद हुई है।

बता दें कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सीमा सुरक्षा बल की 113वीं बटालियन ने शनिवार सुबह गुरदासपुर के खसावली गांव के पास बाड़ के आगे तस्करों की संदिग्ध गतिविधि देखी। बाद में तलाशी अभियान में बीएसएफ को बाड़ से करीब 30 मीटर दूर 15 फुट लंबा एक पाइप मिला, जिसमें हेरोइन के 20 पैकेट थे। इलाके की और तलाशी लेने पर दो पिस्तौल, छह मैगजीन और 242 कारतूस बरामद हुए।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now