Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हाई कोर्ट से मलयालम फिल्म अभिनेता उन्नी मुकुंदन को झटका, यौन उत्पीड़न केस में लगी रोक हटी

प्रतीकात्मक तस्वीर 21

केरल: केरल हाई कोर्ट से गुरुवार को मलयालम फिल्म अभिनेता उन्नी मुकुंदन को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में अभिनेता पर निचली अदालत में मुकदमा चलाने पर लगाई गई रोक हटा दी।

महिला की याचिका पर फैसला

हाई कोर्ट ने महिला की याचिका पर यह फैसला लिया है। 2017 के यौन उत्पीड़न के एक मामले में मलयालम फिल्म अभिनेता उन्नी मुकुंदन के खिलाफ रोक लगाई गई थी। इसे ही अब हटाया गया है।

 

इसे भी पढ़ें:  मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर, एक और LPG टैंकर ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य किया पार

अदालत में चल रहा है मामला

महिला ने दावा किया कि अभिनेता ने मामले में एक झूठा हलफनामा दाखिल कर अदालत को गुमराह किया था। जिसके बाद ही इस मामले में अंतरिम रोक लगाई गई थी। अदालत ने मुकुंदन को मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया है।

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now