Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान पुलिस पर दर्ज किया केस

Owaisi

Junaid-Nasir Murder: भिवानी में जिंदा जलाए गए जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर हरियाणा और राजस्थान पुलिस के बीच ठन गई है। मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने राजस्थान के अज्ञात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया है। यह केस एक आरोपी श्रीकांत की मां की शिकायत पर लिखी गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

आरोपी श्रीकांत की मां दुलारी देवी का आरोप है कि राजस्थान पुलिस ने उनके बेटे की तलाश में घर पर छापा मारा। इस दौरान बहू के साथ मारपीट की गई। इससे उसका गर्भपात हो गया।

सीएम गहलोत बोले- राजस्थान पुलिस कभी गई नहीं

हरियाणा बनाम राजस्थान पुलिस के बीच बढ़ती रार को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सामने आए हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बात की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘भरतपुर के गोपालगढ़ के दो युवकों की हत्या के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बात की। उन्होंने जांच एवं कार्रवाई में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।’

‘राजस्थान पुलिस हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय कर कार्रवाई कर रही है एवं पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। DG पुलिस, राजस्थान ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा में आरोपी के घर में घुसकर राजस्थान पुलिस द्वारा परिजनों से मारपीट की खबरें निराधार हैं। उक्त आरोपी के घर में राजस्थान पुलिस ने प्रवेश ही नहीं किया।’ मंगलवार को अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।

आठ और आरोपी हुए नामजद

राजस्थान के डीजीपी ने सोमवार को बताया कि जुनैद-नासिर हत्याकांड में रिंकू सैनी के अलावा आठ और आरोपियों को नामजद किया गया है। अब इस केस में कुल 5 आरोपी नामजद थे।

15 फरवरी को अपहरण, 16 को मिली लाश

बता दें कि जुनैद-नासिर राजस्थान के भरतपुर के घाटमीका गांव के रहने वाले थे। 15 फरवरी को जुनैद के चचेरे भाई इस्माइल ने गोपालगढ़ थाने में अपहरण और मारपीट का केस दर्ज कराया था। 16 फरवरी को जुनैद और नासिर की लाश हरियाणा के भिवानी में मिली थी। एक जली बोलेरो में दोनों के कंकाल बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now