Prajasatta Side Scroll Menu

होली पर आज इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

Weather Update: आज 8 मार्च 2023 और होली है। आप सभी लोगों को होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, बधाई। मार्च महीने का दूसरा सप्ताह चल रहा है। लिहाजा मौसम भी उसी के अनुरूप तेजी से बदल रहा है और धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। साथ ही अभी से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना भी शुरू कर दिया है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण कई इलाकों में तपिश बढ़ गई है। गर्मी अभी से ही लोगों को परेशान करने लगी है।

हालांकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है जिसका प्रभाव पहाड़ी से लेकर मैदानी इलाकों तक में देखने को मिल रहा है। इसके कारण ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कई जगहों पर बर्फबारी के साथ बारिश हो भी रही है। आज (Weather Update) भी गिलगित, मुजफ्फराबाद, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर हल्की बारिश और हिमपात जारी रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने पहली बार घाटी में बरामद की परफ्यूम IED

इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। आज महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना हैं।

जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में अभी (Weather Update) से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। यहां के कई इलाकों में आज तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है। एमआईडी के मुताबिक फिलहाल ज्यादातर राज्यों में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक है।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और LG मनोज सिन्हा ने जोजिला टनल का लिया जायजा, बोले- हमारा कश्मीर स्विट्जरलैंड से अच्छा

वहीं दिल्ली-एनसीआर में भी धीरे-धीरे तापमान का पार चढ़ने लगा है, हालांकि राजधानी का मौसम अभी सुहावना बना हुआ है।

आशंका है कि अगर मौसम (Weather Update) के तेवर ऐसे ही बने रहे तो इस साल गर्मी अपने कई पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में बदलाव और शुष्क वातावरण की स्थिति बनी रहेगी।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय और सिक्किम के कुछ हिस्सों में हिमपात भी संभव है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो जगहों पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  उज्जैन में 18 लाख से ज्यादा दिये जलाने का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now