Prajasatta Side Scroll Menu

IAS रोहिणी और IPS रूपा का बिना पोस्टिंग तबादला

Karnataka Dispute

Karnataka: कर्नाटक सरकार ने आईएएस रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस डी रूपा मौदगिल को बिना कहीं पोस्टिंग किए उनका तबादला कर दिया। आरोप है कि डी रूपा ने आईएएस रोहिणी की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

इसके बाद दोनों अफसरों के बीच झगड़ा बढ़ गया। रोहिणी ने आईपीएस डी रूपा को मानसिक रूप से बीमार तक करार दे दिया था।

डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक थीं, जबकि रोहिणी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त थीं।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सांसद डी.पी. यादव की पुस्तक ‘वक़्त साक्षी है’ हुई लॉन्च, पढ़ें दिल छू लेने वाली कुछ रचनाएं

Indian Administrative Service, Rohini Sindhuri Vs D Roopa, Indian Police Service, IPS officer D Roopa, IAS officer Rohini Sindhuri, Karnataka Government News,

तीन दिन पहले सामने आया था विवाद

बीते शनिवार को आईपीएस रूपा ने आईएएस रोहिणी पर आरोप लगाया कि साल 2021 और 2022 में तीन आईएएस अधिकारियों के साथ अपनी प्राइवेट फोटो शेयर की थी। रूपा ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की।

वहीं, आईएएस रोहिणी ने रूपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि रूपा ने मेरे वॉट्सऐप स्टेटस से प्राइवेट तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लेकर उसे फेसबुक पर शेयर किया। रूपा मानसिक रूप से बीमार हैं। उन्हें इलाज की जरूरत है। यदि मैंने किसी अफसर के पास उनकी फोटो भेजी थी, तो उन्हें उसके नामों का खुलासा कर देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  कोवैक्सिन को ब्रिटेन ने दी मंजूरी, टीका लेने वाले लोगों को नहीं होना पड़ेगा क्वारंटाइन

गृहमंत्रालय अफसरों पर नाराज, सांसद ने रखी ये मांग

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जताई है। वहीं, राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया ने दोनों अफसरों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now