Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईडी की जांच पर भड़के आप सांसद संजय सिंह, आबकारी नीति मामले में जांच पर उठाए सवाल

AAP MP Sanjay Singh Sanjay Singh Arrested

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ईडी की जांच पर भड़के आप सांसद संजय सिंह, आबकारी नीति मामले में जांच पर उठाए सवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही आबकारी नीति मामले में जांच पर गंभीर सवाल उठाए हुए कहा कि, ईडीकी जांच कैसे एक झूठ का पुलिंदा है इसका सच आज फिर सामने रख रहा हूं। बीजेपी जो मनीष सिसोदिया को लेकर बार-बार बोलती है कि 14 फोन-सिम नष्ट कर दिए, वो इसके बाद हाथ जोड़कर माफी जरूर मांगे। ईडी ने इस पर जो रिपोर्ट दाखिल की है वो सभी फोन अभी भी जिंदा है। कोई नष्ट नहीं किया गया। इसमें से 5 फोन खुद ईडी ने जब्त किए हुए है।

इसे भी पढ़ें:  Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

सांसद संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया के घर में उनका परिवार उनके कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी का नंबर उठाया और बोला गया कि फोन नष्ट कर दिए गए। इन सबके IMEI नंबर बता रहे हैं कि ये फोन अभी भी ईडी के पास हैं।

संजय कहा कि ये ईडी की जांच के झूठ का पुलिंदा है। ये लोग अब सुबूत ही मिटाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी वालों को मैं बोलना चाहता हूं कि अगर इतनी ही दिक्कत है तो जहर की पुड़िया बनाकर सभी को बांट दो। केजरीवाल, मनीष और सत्येन्द्र जैन सभी को ये जहर की पुड़िया दे दो। सब खत्म कर दो। कोर्ट में झूठ बोला जा रहा है। परिवार के लोगों का नंबर बता के ये बताया जा रहा है कि मनीष सिसोदिया द्वारा फोन नष्ट कर दिए गए। अब बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  शाहीनबाग धरना: सुप्रीम कोर्ट का फैसले पर पुनर्विचार करने से इनकार, जाने क्या कहा

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now