Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इन देशों से आने वाले यात्रियों को नहीं भरना होगा ये फॉर्म

Air Suvidha

Air Suvidha: भारत सरकार ने चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक, अब विदेश से आने वाले यात्रियों को एक सुविधा फॉर्म नहीं भरना होगा, लेकिन पहले की तरह एयरपोर्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 2 प्रतिशत रैंडम टेस्टिंग जारी रहेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए दिशा-निर्देशों को अपडेट करने के संबंध में उड्डयन सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय कोरोना को लेकर समय-समय पर अंतरराष्ट्रीय आगमन के लिए दिशानिर्देश को अपडेट करता रहा है।

इसे भी पढ़ें:  तेलंगाना भाजपा चीफ बंदी संजय कुमार को मिली जमानत

पत्र में कहा गया है कि लास्ट अपडेट के तहत कोरोना के खतरे को देखते हुए मंत्रालय ने कोविड टेस्टिंग और ‘एयर सुविधा’ (Air Suvidha) पोर्टल पर अपने स्वास्थ्य के संबंध में अपडेट देने को अनिवार्य किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Assembly Elections 2027: बंगाल की ऐतिहासिक जीत के बाद यूपी-पंजाब और हिमाचल सहित ये राज्य भाजपा का नया मिशन

केंद्र सरकार ने इसलिए लिया ये फैसला

पत्र में ये भी कहा गया है कि पिछले 4 हफ्तों में देखा गया है कि चीन समेत कोरोना से जूझ रहे देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग में कोरोना के केस में गिरावट देखी गई है। इस बीच, भारत में भी कोरोना के नए केस में गिरावट का सिलसिला जारी है। रोजाना पूरे देश में कोरोना के 100 से भी कम नए मामले आ रहे हैं।

आंकड़ों को देखते हुए मंत्रालय विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए अपने दिशा निर्देश को अपडेट कर रहा है। चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, थाईलैंड और जापान से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म को भरना अनिवार्य था। मंत्रालय की ओर से अपडेट की गई गाइडलाइन 13 फरवरी सुबह से लागू हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  श्री रामकृष्ण मठ की 125वीं वर्षगांठ: चेन्नई में पीएम मोदी बोले- इस मठ ने मेरे जीवन में अहम भूमिका निभाई
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now