Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

इन राज्यों होगी बेमौसम बारिश, ओले भी गिर सकते हैं

Published on: 11 March 2023
Ole Ki Barish

Weather Update: मार्च महीने का दूसरा ही सप्ताह चल रहा है, लेकिन लोगों को अभी से मई वाली गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आने वाले समय में मौसम का मिजाज और सख्त होगा और लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। तापमान के बदलते तेवर को देखते हुए लोगों के गर्मी की चिंता सताने लगी है। गर्मी ने इसबार देश में खतरे की घंटी बजा दी है।

मौसम के इस पैटर्न को देखकर अनुमान (Weather Update) लगाया जा रहा है कि इस साल प्रचंड गर्मी पड़ने और लू चलने की संभावनाएं जाताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस साल लोगों को कुछ ज्यादा ही हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों भी मौसम के इस रूख को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। सरकार स्तर पर भी हालात की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल तापमान तेजी से बदलाव आया है। सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। आलम यह है कि कई राज्यों में तो गर्मी बढ़ने के साथ-साथ हीटवेव भी शुरू हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में लू का जैसे हालात बन सकते हैं।

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि यहां कई जगहों पर तापमान का पारा 40 डिग्री करीब पहुंचने वाला है। आईएमडी के मुताबिक आज और कल मौसम के ऐसे ही रहने के आसार हैं। हालांकि सोमवार 12 मार्च को कुछ जगहों पर अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है।

दरअसल एक पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च की रात से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है जो 14 मार्च तक जारी रह सकता है। इस दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में हल्की बारिश हो सकती है। कई जगहों पर ओले भी गिरने के आसार हैं।

दिल्ली एनसीआर में भी दिन में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण लोगों को अभी से गर्मी का भारी सितम झेलना रहा है। दिल्ली में फिलाह न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 32-33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान (Weather Update) है। IMD के अनुसार अगले सप्ताह के शुरूआत में दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली और उत्तर-पश्चिमी मैदान के अन्य क्षेत्रों में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के झारखंड दक्षिण बिहार, उत्तर पूर्व भारत के शेष हिस्सों, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है और इसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है।

और पढ़िए –

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now