Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जज्बे को सलाम; एसिड अटैक के दूसरे दिन जला हुआ हाथ लेकर 10वीं की परीक्षा देने पहुंची छात्रा, फिर…

West Bengal News

बीरभूम से अमर देव पासवान की रिपोर्टः पश्चिम बंगाल (West Bengal) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे ने गिफ्ट देने के बहाने किशोरी पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब से किशोरी का दाहिना हाथ बुरी तरह से जल गया। यह घटना पश्चिम बंगाल हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा से ठीक एक दिन पहले यानी कल बुधवार को हुई। गुरुवार को किशोरी परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंची।

मेरिट में अपना नाम लाना चाहती है छात्रा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एक छात्र के जीवन की पहली परीक्षा हाईस्कूल का इम्तहान होता है। पश्चिम बंगाल में भी एक किशोरी अपने पहले इम्तेहान की परीक्षा देने के लिए दिन रात एक करके पढ़ाई कर रही थी। उसकी चाहत थी कि वह मेरिट में अपना नाम लेकर आए और परिवार वालों के साथ जिला और प्रदेश में अपना नाम रोशन करे। लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले उसके साथ खौफनाक वारदात हो गई।

यह भी पढ़ेंः

तेजाब से दाहिना हाथ जला

किशोरी के सहपाठी ने उस पर तेजाब से हमला कर किया। हमले में उसका दाहिना हाथ तेजाब जल गया। परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन किशोरी ने हार नहीं मानी। गुरुवार को राइटर मिलने के बाद वह परीक्षा देने पहुंची। यह घटना बीरभूम के नलहाटी थाना क्षेत्र के गांव मेहग्राम की है। घटना के बाद नलहाटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

गिफ्ट देने के बहाने घर से बुलाया और तेजाब फेंका

पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की शाम छात्रा अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी। उस समय उसके स्कूल के एक दोस्त ने उसे गिफ्ट देने के बहाने बाहर बुलाया। दोस्त के बुलाने पर वह घर से निकली ही थी कि दोस्त ने उसे एक चिट्ठी थमा दी गई। आरोप है कि चिट्ठी देने के बाद आरोपी ने किशोरी पर तेजाब से हमला कर दिया और फरार हो गया।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now