Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता

Katra Earthquake: जम्मू-कश्मीर में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किया गया। भूकंप के इस झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 मापी गई। यह भूकंप जम्मू कश्मीर के कटरा से 97 किमी पूर्व में आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसाक भूकंप का यह झटका आज सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर आया। भूकंप की वजह से फिलहाल किसी जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है। साथ ही किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

इससे पहले सिक्किम में 13 फरवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी। भूकंप की वजह से किसी जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी।

गुजरात के सूरत में 11 फरवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किे गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई थी। जबकि, भूकंप की वजह से किसी तरह के कोई जानमाल का नुकसान की खबर कोई खबर नहीं आई थी।

इसे भी पढ़ें:  चर्चा में आईं 'Operation Sindoor' के बारे में बताने वालीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now