Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जेल का ताला खुला, अंदर मिली मुख्तार अंसारी की बहू

Body Of Indian Man From Uttarakhand Found Under Rubble In Turkey 2

Uttar Pradesh: माफिया मुख्तार अंसारी की बहू और विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत को चित्रकूट जेल से पकड़ा गया है। शुक्रवार की रात डीएम और एसपी ने जेल में छापा मारा। इस दौरान एक कमरे में बाहर से ताला लगा था। अफसरों ने ताला खुलवाया तो भीतर निखत मिली। आरोप है कि निखत अवैध तरीके से हर दिन तीन से चार घंटे जेल में अब्बास से मुलाकात करती थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस प्रकरण में जेल सुपरिटेंडेंट अशोक सागर के सस्पेंशन के लिए शासन से सिफारिश की गई है। जबकि जेलर संतोष कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर पीयूष पांडेय और 5 जेल वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया है।

डीएम ने कहा- मिला था खूफिया इनपुट

डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जेल में बंद संवेदनशील कैदी अवैध तरीके से मुलाकात कर रहे हैं। इसकी जानकारी एसपी से साझा की गई। फिर संयुक्त रुप से छापा मारने का प्लान बनाया गया। शुक्रवार की रात जेल परिसर के कमरों की तलाशी ली गई। एक कमरे में बाहर से ताला लगा था। उसे खुलवाया गया। तब अंदर अब्बास अंसारी की पत्नी मिली।

निखत और उसका ड्राइवर अरेस्ट

एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा कि निखत के पास से दो मोबाइल फोन और सऊदी अरब की करेंसी रियाल मिली है। वह मुलाकात करने आई थी, लेकिन मुलाकात रजिस्टर पर उसके साइन नहीं थे। इस प्रकरण में रगौली चौकी प्रभारी ने कर्वी कोतवाली में अब्बास अंसारी, उसकी पत्नी निखत और दोषी जेल कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। गृह विभाग ने डीआईजी जेल प्रयागराज को इस प्रकरण की जांच सौंपी है। निखत और ड्राइवर नियाज को 16 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में चित्रकूट जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में मऊ और गाजीपुर में केस दर्ज हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 नवंबर 2022 से चित्रकूट जेल में अब्बास बंद है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now