Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

जो राम, हनुमान का नहीं वो किसी काम का नहीं: नवनीत राणा

Navneet Rana

Navneet Rana: महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। ठाकरे गुट वाले शिवसेना को चुनाव आयोग से झटका लगने पर नवनीत राणा ने कहा कि जो राम का नहीं, हनुमान का नहीं, वो किसी काम का नहीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि चुनाव आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को सौंप दिया है। इस फैसले के बाद नवनीत राणा ने उद्धव को लेकर ये तंज कसा। नवनीत राणा ने कहा कि उद्धव ठाकरे को भगवान भोलेनाथ ने सुंदर प्रसाद दिया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे जमीनी स्तर पर बाल ठाकरे के साथ रहे हैं और पूरी तरह से शिवसेना के प्रतीक और उसकी विरासत के हकदार हैं।

शिंदे की ओर से छह महीने पहले दायर की गई थी याचिका

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से दायर छह महीने पुरानी याचिका पर शुक्रवार को फैसला आया। एक सर्वसम्मत आदेश में तीन सदस्यीय आयोग ने कहा कि यह विधायक दल में पार्टी की संख्या बल पर निर्भर था, जहां मुख्यमंत्री को 55 में से 40 विधायकों और 18 लोकसभा सदस्यों में से 13 का समर्थन प्राप्त था।

चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद शिंदे ने इसे सच्चाई और लोगों की जीत करार दिया। साथ ही इस फैसले को बालासाहेब ठाकरे का आशीर्वाद बताया। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह चुनाव आयोग के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। ये पहली बार है कि ठाकरे परिवार ने उस पार्टी का नियंत्रण खो दिया है जिसकी स्थापना 1966 में बालासाहेब ठाकरे ने की थी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now