Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में हो सकता है संविधान संशोधन

Published on: 17 February 2023

रमन झा, नई दिल्ली: कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में 6 दिनों का समय सिर्फ बचा हुआ है। लेकिन अभी तक AICC डेलीगेट की सूची फाइनल नही हुई है। कहा जा रहा है की कटाई–छंटाई के बाद संगठन महासचिव वेणुगोपाल लिस्ट कांग्रेस अध्यक्ष को भेजेंगे। 24,25,26 फरवरी को एआईसीसी का अधिवेशन रायपुर में होना है। इस अधिवेशन को लेकर पार्टी की तैयारी जोरों पर है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कल पार्टी की संविधान संशोधन समिति की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष की हैसियत से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सीडब्ल्यूसी की स्थाई सदस्य बनाने को लेकर माथापच्ची हुई।

रायपुर में न हो कांग्रेस कार्यसमिति का

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के24 सदस्य होते हैं। जिनमें 12 सदस्यों का चुनाव होता है और 12 सदस्य को कांग्रेस अध्यक्ष नामित करते हैं। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह दी है को रायपुर में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) का चुनाव नही होना चाहिए। इसके पीछे यह तर्क दिया गया है कि गर सीडब्ल्यूसी का चुनाव हुआ तो नेताओं का पूरा ध्यान चुनाव की तरफ चला जाएगा और सत्र के बांकी एजेंडे में कोई दिलचस्पी नहीं लेगा। सीडब्ल्यूसी का चुनाव होने की स्थिति में देश के सभी प्रांतों और जातियों का प्रतिनिधित्व नहीं आ पाएगा। बड़े राज्य जहां से AICC के डेलीगेट की संख्या ज्यादा है उनका कार्यसमिति में प्रभुत्व बन जाएगा।

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में हो सकता है ये संविधान संशोधन

कांग्रेस के प्लेनरी सत्र में कांग्रेस महासचिवों की संख्या निश्चित की जा सकती है। सत्र में प्रभारियों को महासचिवों के साथ अटैच किया जाएगा। कांग्रेस के AICC डेलीगेट की संख्या भविष्य के लिए निश्चित की जायेगी। भविष्य में 8 पीसीसी पर एक फिक्स किए जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस संविधान में पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। इस बार संशोधन करके पूर्व अध्यक्ष और पूर्व पीएम को आजीवन कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया जाएगा।

पिछली बार यह बने थे विशेष आमंत्रित सदस्य

कांग्रेस प्लेनरी सत्र से पहले AICC डेलीगेट की सूची में भारी कटौती की जा रही है। संगठन महासचिव वेणुगोपाल सभी प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारी को बुलाकर लिस्ट को छोटा करने को कह रहे हैं। लिस्ट में कटौती से प्रदेशों में कई बड़े नाम नई लिस्ट में बाहर। अब उन लोगों को कॉप्टेड मेंबर बनाया जा रहा है। बता दें AICC और PCC के कुल सदस्यों का 15 प्रतिशत कॉप्टेड सदस्य होते हैं। पिछली बार देश भर से करीब 1700 AICC डेलीगेट थे। जिसे घटा कर इस बार 1250 किया जा रहा है। कांग्रेस संविधान के मुताबिक 8 पीसीसी मेंबर पर एक एआईसीसी डेलीगेट बनना चाहिए। फिलहाल सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाने पर विचार किया जा रहा है। पिछली बार सीताराम केसरी सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने पर CWC में विशेष आमंत्रित सदस्य बने थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now