Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कर्नाटक में सिंगर कैलाश खेर पर हमला

Published on: 30 January 2023

Attack on Kailash Kher: कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर हमला किए जाने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, कंसर्ट के दौरान सिंगर पर बोतल फेंकी गई। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस तुरंत हरकत में आई और खेर पर बोतल फेंकने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, सिंगर कैलाश खेर पर हमले के बाद उनके सेहत के संबंध में कोई अपडेट नहीं है। बताया जा रहा है कि रविवार को कैलाश खेर कर्नाटक के हम्पी में आयोजित कंसर्ट में शामिल होने गए थे।

हंपी जाने की ट्विटर पर दी थी जानकारी

सिंगर कैलाश खेर ने हंपी जाने की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी। रविवार को उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि भारत का पुरातन नगर, काल खंड को मन्दिरों और अटारियों के स्वरूप में समाहित किए हंपी जा रहा है। हंपी महोत्सव में आज कैलाश बैंड का शिवनाद गूंजेगा। 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now