Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

खास जैकेट पहनकर संसद पहुंचे PM मोदी, दिया ये संदेश

PM Modi Jacket 1

PM Modi jacket: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास जैकेट पहनकर बुधवार को संसद सत्र की कार्यवाही में पहुंचे। दरअसल, पीएम मोदी ने जो जैकेट पहनी थी, उसे प्लास्टिक की बेकार बोतलों से रिसाइकल कर बनाया गया था। कहा जा रहा है कि सस्टेनेबिलिटी का संदेश देने के लिए पीएम मोदी ये जैकेट पहनकर संसद पहुंचे थे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री आज जब राज्यसभा आए तो उन्होंने आसमानी नीले रंग का बंद गला वाला जैकेट (PM Modi jacket) पहना था। इंडियन ऑयल की ‘अनबॉटल्ड’ पहल के तहत प्रधानमंत्री ने सोमवार को बेंगलुरु में चल रहे भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 में रिसाइकल की गई प्लास्टिक से बने कपड़े का अनावरण किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करने की पहल मिशन लाइफ को मजबूत करेगी।

हर साल 10 करोड़ बोलतों को करेगा रिसायकल करने का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा था कि ग्रीन ग्रोथ और एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में भारत के ये बड़े प्रयास हमारे मूल्यों को भी दर्शाते हैं। सर्कुलर इकोनॉमी एक तरह से हर भारतीय की जीवनशैली का हिस्सा है। रिड्यूस, रियूज और रीसायकल का मंत्र हमारे मूल्यों में रचा-बसा है।

Image

पीएम मोदी ने कहा था कि आपने प्लास्टिक की बेकार बोतलों को रिसाइकल करके बनाई गई यूनिफॉर्म देखी है। जहां तक फैशन और ब्यूटी की दुनिया की बात है तो इसमें कहीं भी कमी नहीं है। बता दें कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन हर साल 10 करोड़ (100 मिलियन) बोतलों को रिसाइकल करेगा, जिससे सशस्त्र बलों के लिए भी वर्दी बनाई जाएगी।

बता दें कि भारत का लक्ष्य सकल घरेलू उत्पाद की उत्सर्जन तीव्रता को 45 प्रतिशत तक कम करना है। भारत 2070 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने जुलाई 2022 से कई एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now