Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘खेल का मैदान हो या जिंदगी, हार-जीत लगी रहती है’-PM मोदी

Pm Narendra Modi 2

Sansad Khel Mahakumbh: गोरखपुर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के समापन समारोह में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने खिलाड़ियों को हार-जीत के मायने समझाने के साथ उन्हें सरकार की स्पोर्ट्स को लेकर नीतियों और आशाओं को बताया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं श्री गोरखनाथ की पवित्र धरती को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। सांसद खेल प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को मैं बधाई देता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘इस प्रतियोगिता में कुछ खिलाड़ियों को जीत मिली होगी तो कुछ को हार का सामना करना पड़ा होगा। खेल का मैदान हो या जिंदगी का मैदान, हार-जीत लगी रहती है।’

हारे नहीं, कई अनुभवों को हासिल किया

पीएम ने कहा, ‘मैं खिलाड़ियों को यही कहूंगा कि आप यहां तक पहुंचे हैं, तो आप हारे नहीं हैं बल्कि आपने जीतने के लिए बहुत कुछ सीखा है। आपने ज्ञान अर्जन किया है, अनुभव प्राप्त किया है। यही तो सबसे बड़ी पूंजी है।’

स्पोर्टिंग पावर बनना है तो हमें नए रास्ते चुनने होंगे

मोदी ने कहा, ‘अगर भारत को दुनिया की श्रेष्ठ स्पोर्टिंग पावर बनना है तो हमें नए रास्ते चुनने होंगे। नई व्यवस्थाओं का निर्माण करना होगा। ये सांसद खेल महाकुंभ इसी तरह का एक नया मार्ग है। खेल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ये बहुत जरूरी है कि स्थानीय स्तर पर निरंतर खेल प्रतियोगिता होती रहे।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में बहुत सारा गुप्त और सुप्त सामर्थ्य है जो बाहर आने के लिए लालायित है। खेल की दुनिया में ऐसे सामर्थ्य को सामने लाने में ‘सांसद खेल महाकुंभ’ की बड़ी भूमिका है। इन प्रतियोगिताओं से आगे बढ़कर कई खिलाड़ी राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।’

यहां कई प्रतिभाएं जो ओलंपिक में जीतेंगी

पीएम ने कहा, ‘आप में से ही ऐसी प्रतिभाएं निकलेंगी जो आगे जाकर ओलंपिक जैसे अंतराष्ट्रीय आयोजनों में देश के लिए मेडल जीतेंगी। मैं ‘सांसद खेल महाकुंभ’ को उस मजबूत नींव की तरह मानता हूं जिस पर भविष्य की बहुत भव्य इमारत का निर्माण होने जा रहा है। ‘

सीएम योगी बोले- इस मूवमेंट से युवा हुए जागरुक

वहीं समारोह को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट ने देश में खेल के प्रति आम युवा में एक नई जागरूकता पैदा की और आज किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का खिलाड़ी ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करता है, मेडल प्राप्त करके देश के गौरव को बढ़ाने का कार्य करता है।’

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now