Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोलकाता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ठगी के आरोप में 16 गिरफ्तार

Published on: 22 February 2023
Cyber-Crime

वेस्ट बंगाल: कोलकाता पुलिस ने ठगी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान चलाते हुए टोपसिया और साल्ट लेक सिटी से कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी लोग खून को गूगल और माइक्रोसॉफ्ट का अधिकारी बताकर ठगी करते थे।

लैपटॉप व पीसी को रिमोट पर लेकर खाता खाली 

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को झांसे में फंसा लेते थे। उनके लैपटॉप व पीसी को रिमोर्ट पर लेकर उनके अकाउंट से रुपये उड़ा लेते थे। पुलिस अधिकारियो के अनुसार लगातार साइबर क्राइम की शिकायतें बढ़ रही थी। जिसके बाद जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया।

विदेशों में बैठे लोगों को बनाते थे निशाना

आरोपी अमेरिका और यूरोप में बैठे लोगों को फोन करते। वारदात को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपियों से 4 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 8 कंप्यूटर और पांच हार्ड डिस्क ड्राइव जब्त की गई है। आरोपी 2020 से साइबर क्राइम कर रहे हैं और अब तक बड़ी संख्या में लोगो को चूना लगा चुके हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now