Prajasatta Side Scroll Menu

कोरोना के 24 घंटे में आए 843 केस, 4 की मौत

Corona Cases New 3

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) का भारत में एकबार फिर खौफ बढ़ने लगा है। पिछले कई दिनों से देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे पहले देश में कोरोना धीरे-धीर दम तोड़ता नजर आ रहा था लेकिन मौसम में बदलाव के बीच एकबार फिर से कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ने लगी है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी पिछले 6 हफ्तों से लगातार बढ़ रही है। पिछले कई दिनों से देश में 500 से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 800 से भी ज्यादा नए केस समाने आए हैं। 126 दिन बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में 800 या इससे अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।

24 घंटे में कोरोना के 843 नए केस आए

पिछले कुछ दिनों से देश में एकबार फिर से कोरना (Corona Update) के मामलों में तेजी देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी उछाल दर्ज की गई। देश में आज कोरोना के 843 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण की वजह से चार लोगों की मौत की खबर है। झारखंड में एक, महाराष्ट्र में एक और केरल से दो मौत के मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले दिन शनिवार को देश में कोरोना के 796 नए मामले आए थे, जबकि इस दौरान 5 लोगों की मौत हुई थी। यानी कल के मुकाबले आज देश में कोरोना के 47 नए केस सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें:  असम CM का दावा- पवन खेड़ा ने बिना शर्त मांगी माफी

एकबार फिर डराने लगा है कोरना

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (18 March 2023) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 843 नए केस सामने आए। इस दौरान कोरोना संक्रमण (Corona Update) की वजह से 4 व्यक्ति की मौत की खबर है। वहीं इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को 363 लोग मात देने में कामयाब रहे, यानी स्वस्थ्य हुए। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5389 हो गई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 476 की तेजी दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु में बस और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन महिलाओं की मौत

देश में कोरोना संक्रितों की संख्या 4,46,94,349 हुई 

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 94 हजार 349 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 41 लाख 58 हजार 161 हो गया है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 799 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 5 हजार 389
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 94 हजार 349
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 58 हजार 161
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 799

इसे भी पढ़ें:  भारत में COVID-19 केसों में फिर सबसे बड़ा उछाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़िए –

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now