Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोर्ट के बंद कमरे में हुई आफताब की पेशी

AFTAB PUNAWALA

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्या मामले में आरोपी आफताब पूनावाला की कोर्ट के बंद कमरे में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दिल्ली पुलिस की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान भी लिया। चार्जशीट पर संज्ञान लेने के बाद कोर्ट ने मामले की जांच के लिए 21 फरवरी की तारीख तय की है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि पुलिस ने 24 जनवरी को इस मामले में 6,629 पेज का आरोप पत्र दायर किया था। सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर तैयार की गई थी और इसमें करीब 100 गवाह हैं। बता दें कि पूनावाला पर श्रद्धा की हत्या करने और फिर उसकी लाश को 35 टुकड़ों में बांटने का आरोप है।

पिछली सुनवाई में आरोपी ने वकील बदलने की इच्छा जताई थी

पिछली सुनवाई के दौरान जब पूनावाला को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अविरल शुक्ला के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था, तो उन्होंने दलील दी थी कि वह अपना वकील बदलना चाहते हैं। पूनावाला ने पढ़ने के लिए कानून की किताबों की मांग की थी। अदालत ने जेल अधिकारियों को उसे गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया था।

6 जनवरी को, पूनावाला ने अदालत में एक आवेदन दिया था जिसमें रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ-साथ गर्म कपड़े खरीदने के लिए धन की आवश्यकता का हवाला देते हुए अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड जारी करने की मांग की गई थी।

पूनावाला के आवेदन को उनके वकील के माध्यम से उनके बैंक खाते से धन जारी करने की मांग करते हुए कहा गया था कि उनके पास जेल के अंदर सर्दी में पहनने वाले गर्म कपड़े नहीं थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now