Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे राहुल गांधी- अनुराग ठाकुर

Published on: 24 December 2022
कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे राहुल गांधी- अनुराग ठाकुर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उनके लिए देश हित और देश की लोगों की सुरक्षा की बजाय एक परिवार का हित और भ्रष्ट लोगों को जोड़ना ज्यादा जरूरी है।

अनुराग ठाकुर ने पूछा कि जिन नेता के गले में वो हाथ डालकर चल रहे थे, जिनका हाथ पकड़ कर चल रहे थे, वो राज्य के मुख्यमंत्री ( हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ) कोविड पॉजिटिव पाए गए तो क्या उसके बाद राहुल गांधी ने अपनी जांच करवाई और क्या यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस के अन्य नेताओं ने अपनी जांच करवाई ?

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से परिवार का हित छोड़ कर देश के हित के बारे में सोचने की अपील करते हुए कहा कि चीन, कोरिया और जापान में लाखों कोरोना केस सामने आ रहे हैं, अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें लगी है और वहां शवों के ढेर लगे हैं। लेकिन संकट के इस काल में भी कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। उन्होंने कहा कि किसी के भी चुनाव लड़ने से कोई गुरेज नहीं है, लेकिन देश की जनता की जान को जोखिम में डालकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने का समय है और वे उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी इसे निभाएंगे।

राहुल गांधी द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर किए गए हमले पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि भारत का बंटवारा कांग्रेस की नीति के कारण ही हुआ था और आज भी उनकी इस यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग और उनके समर्थक ही चल रहे हैं।

ठाकुर ने सवाल पूछा कि जो देश का नामों निशान मिटाने की बात सोचते हैं वो भारत जोड़ने की बात कैसे कर सकते हैं ? जिनकी यात्रा में नफरत का बीज बोने वाले लोग चल रहे हो वो मोहब्बत की दुकान खोलने की बात कैसे कर सकते हैं ?

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now