Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Madhya Pradesh CM शिवराज ने इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर किया

Shivraj Singh

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को विधिवत पूजा-हवन करने के बाद इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर कर दिया। यहां उन्होंने पूछा कि जहां बर्बरता, अन्याय, कत्लेआम किए गए, ऐसे नामों को बदलना चाहिए कि नहीं? हां में जवाब मिलते ही शिवराज ने कहा कि इसलिए नाम बदल दिया।

मुख्यमंत्री ने सांसद, विधायक, अफसरों से कहा कि गांव-गांव का मास्टर प्लान बनाओ। ऐसा गांव बनाएंगे कि लोग देखते रह जाएंगे। जगदीशपुर एक ऐतिहासिक गांव है। जहां कत्लेआम हुआ, वहां अब राजाओं के स्मारक बनेंगे।

भोपाल से 22 किमी की दूरी पर है जगदीशपुर

जगदीशपुर राजधानी भोपाल से 22 किलोमीटर की दूरी पर है। सीएम ने हवन-पूजन के बाद रिमोट का बटन दबाकर नाम पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने ट्वीट किया कि आजादी के 75वें साल में इस्लाम नगर का 308 साल पुराना गौरव लौट रहा है। अब इसे फिर से जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान सीएम 26 करोड़ 71 लाख की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:  Trade Unions Black Day: 1 अप्रैल को देशभर में 'काला दिवस', नए लेबर कोड्स के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे श्रमिक संगठन

सीएम ने सुनाई जगदीशपुर की दास्तां

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि 1715 में यहां के राजा नरसिंह देव शासक थे। उनके हाथों से मुगल शासक औरंगजेब का एक भगोड़े सैनिक मोहम्मद खान ने बुरी तरह शिकस्त खाई थी। उसके बाद उसने तत्कालीन राजा नरसिंह देवड़ा से दोस्ती की पहल की। नरसिंह उसकी नीयत से अंजान थे। उन्होंने नदी के किनारे भोज में गए। वहां धोखे से सैनिकों ने उनकी हत्या कर दी। इतना कत्लेआम हुआ कि नदी का पानी लाल हो गया था। इसीलिए डैम का नाम हलाली पड़ गया था। जब रानियों को पता चला तो उन्होंने जौहर कर लिया था।

इसे भी पढ़ें:  देश में ₹2000 तक महंगा हुआ पासपोर्ट बनवाना, बच्चों की फीस से लेकर PCC के रेट भी बदले, देखें पूरी लिस्ट

शिवराज ने दिग्विजय पर बोला हमला

शिवराज सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है, यह उसका फेलियर है। वे देश की सेना का अपमान करते हैं।

जांच दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होनी चाहिये, जो भारत जोड़ने के नाम पर तोड़ने वालों के साथ यात्रा करती है। सोनिया जी और राहुल जी को इसका जवाब देना चाहिये।

दरअसल, 2019 में जम्मू-कश्मीर में हुए पुलवामा अटैक को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व सीएम ने पुलवामा अटैक को खुफिया नाकामी करार दिया था।

इसे भी पढ़ें:  ट्विटर को केंद्र का फाइनल अलटिमेटम, कहा- नए आईटी नियमों को करें लागू नहीं तो अंजाम भुगतने को रहे तैयार

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now