Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ममता बनर्जी बोलीं- वामपंथियों की राह पर बीजेपी

West Bengal 14

West Bengal Violence: बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा को लेकर सियासत जोर-शोर से हो रही है। टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को हिंसा प्रभावित इलाकों में जाने से रोक दिया गया। इसके बाद भाजपा का एक डेलीगेशन राज्यपाल सीवी आनंद बेस से मिलने राजभवन पहुंचा है।

वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने दंगे के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे।

तृणमूल के कैडर की काम कर रही पुलिस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के काफिले को पुलिस ने सेरामपुर में रोक दिया था। इसके बाद सभी लोग धरने पर बैठ गए थे। मजूमदार ने कहा कि पुलिस ने हमें हाइवे पर रोक दिया। धारा 144 आज सुबह हमारे धरना को देखते हुए लगाई गई है। हम राज्यपाल से मिलेंगे और मामले में केंद्रीय जांच की मांग करेंगे। हमने कोर्ट में भी केस किया है। पुलिस पूरी तरह से तृणमूल की कैडर की तरह काम कर रही है।

मजूमदार ने बताया कि रामनवमी के जुलूस पर बम से हमला किसने किया? वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं वो क्या बीजेपी के थे? ममता बनर्जी संवेदनशील स्थिति पैदा कर रही हैं। हमारे पास वीडियो है जो लोग रामनवमी जुलूस पर हमला किए हैं उसका पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड: माफिया अतीक अहमद के खास शूटर अब्दुल कवि ने किया सरेंडर, 18 साल से था फरार

सरकार चलाने में नाकामयाब ममता बनर्जी

वहीं, भाजपा महासचिव ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में सरकार चलाने में नाकामयाब है इसलिए वो कुछ भी बोल रही हैं। तो वो अपनी नाकामयाबी न छुपाए। उन्हें तो तत्काल अपना पद छोड़ देना चाहिए। वो सरकार में हैं इसलिए कुछ भी नहीं कर सकती हैं।

दंगा कराने के लिए किराए पर लोग लाते हैं भाजपाई

सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में हुए हिंसा के लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुझे हर वक्त अलर्ट रहना होता कि भाजपा कब कहां जाकर दंगा कर दे। ये लोग समझते नहीं हैं कि बंगाल के लोग दंगा पसंद नहीं करते। दंगा करना बंगाल की संस्कृति नहीं है। हम दंगा नहीं करते हैं, आम लोग दंगा नहीं करती है। भाजपा से नहीं हो पाता तो दंगा भड़काने के लिए वे किराए के लोगों को लेकर आते हैं। रामनवमी में जिस युवक की तस्वीर हथियार लेकर देखी गई थी, ऐसा ही सीपीएम करती थी। क्या आप सीपीएम का अत्याचार भूल गए हैं?

इसे भी पढ़ें:  बजट-2021 : भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा देगा :- निर्मला सीतारामन

ममता बनर्जी ने कहा कि क्या आप नंदीग्राम, खेजुरी, कोलाघाट, तमलुक की घटनाएं भूल गए? आज सीपएम बड़ी-बड़ी बातें करती है, आज सीपीएम से ही सीख कर भाजपा ये यह रास्ता चुना है।

उन्होंने कहा कि ये (BJP) लोग रामनवमी की शोभायात्रा में राम का नाम बदनाम करने के लिए हावड़ा में बुलडोजर लेकर गए। ट्रैक्टर और बंदूक लेकर गए। इनके पास पुलिस की इजाजत नहीं थी। जबरदस्ती इन्होंने फल-सब्जी की दुकाने जला दी, लोगों के घर जला दिए। हावड़ा में शांति हुई तो दूसरे दिन ये (BJP) लोग रिशड़ा चले गए। ये लोग धर्म के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं।

संजय राउत ने ममता का किया बचाव

सांसद संजय राउत ने ममता बनर्जी का बचाव किया है। उन्हाेंने कहा कि कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है। यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है वह दंगे कराती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको सता रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी से मिले यूपी CM योगी आदित्यनाथ, इन मुद्दों पर हुई बात

हावड़ा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बंगाल पुलिस ने हावड़ा हिंसा के आरोपी को बिहार के मुंगेर से गिरफ्तार किया। मुंगेर के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सुमित को आज सुबह गिरफ्तार किया गया है, ये कासिम बाजार थाने इलाके के मक्ससपुर में अपने रिश्तेदार के यहां रहता था। वहीं से इसको गिरफ्तार किया गया है। इसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज़ है। बंगाल में आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now